Best Love Poem for Impress Your Gf & Bf

 

Best Love Poem for Impress Your Gf & Bf   

कैसे बताऊ मै तुम्हे मेरे लिए तुम कौन हो ..!


कैसे बताऊ मै तुम्हे मेरे लिए तुम कौन हो ,

तुम धडकनों का गीत हो , जीवन का संगीत हो !

तुम जिन्दगी ,तुम बंदगी ! तुम रोशनी ,तुम ताजगी !

तुम हर ख़ुशी , तुम प्यार हो ! तुम प्रीत हो , मनमीत हो !

आँखों में तुम , यादों में तुम !

सांसो में तुम , आहों में तुम !

नीदो में तुम , ख्वाबो में तुम |

तुम हो मेरी हर बात में ..तुम हो मेरे दिन रात में

तुम सुबह में तुम शाम में ! तुम सोच में तुम काम में !

मेरे लिए पाना भी तुम !मेरे लिए खोना भी तुम !

मेरे लिए हसना भी तुम ! मेरे लिए रोना भी तुम !

और जागना सोना भी तुम !!

जाऊ कही देखू वही , तुम हो वहा तुम हो वही !

कैसे बताऊ मै तुम्हे ..तुम बिन तो मै कुछ भी नहीं ..!

कैसे बताऊ मै तुम्हे .. मेरे लिए तुम कौन हो !.

ये जो तुम्हारा रूप है ..ये जिंदगी का का धुप है !

चन्दन से तरसा है ये बदन ..बहती है इसमें एक अगन !..

ये शोखिया ये मस्तियाँ ..तुमको हवाओ से मिली !..जुल्फे घटाओ से मिली !

होठों में कालिया खिल गयी ..आँखों को झीले मिल गयी !

चहरे में सिमटी चांदनी .. आवाज़ में है रागनी !..

शीशे के जैसा अंग है .. फूलो के जैसा रंग है !

नदियों के जैसी चल है .. क्या हुस्न है .. क्या हाल है !..

ये जिस्म की रंगिनिया .. जैसे हजारों तितलिया !..

बाँहों की ये गोलाइयाँ .. आँचल में ये परछाइयाँ !!.

ये नगरियाँ है ख्वाब की .. कैसे बताऊ मै तुम्हे..हालत दिल ऐ बेताब की !!

कैसे बताऊ मै तुम्हे .. मेरे लिए तुम कौन हो !!

कैसे बताऊ मै तुम्हे .. मेरे लिए तुम धरम हो !! मेरे लिए इमान हो !

तुम ही इबादत हो मेरी .. तुम ही तो चाहत हो मेंरी !..तुम ही अरमान हो मेरा !.

देखता हू मै हर पल जिसे .. वही तो तस्वीर हो तुम .तुम ही मेरी तकदीर हो !.

तुम ही सितारा हो मेरा ..तुम ही नजारा हो मेरा .!

यूँ ध्यान में मेरे हो तुम ..जैसे मुझे घेरे हो तुम .

पुँरब में तुम , पश्चिम में तुम ,उत्तर में तुम दक्षिण में तुम ,सरे मेरे जीवन में तुम!

हर पल में तुम ,हर छीन में तुम !!

मेरे लिए रास्ता भी तुम .. मेरे लिए मंजिल भी तुम .

मेरे लिए सागर भी तुम ,मेरे लिए साहिल भी तुम .

मै देखता बस तुमको हूँ , मै सोचता बस तुमको हूँ .!

मै जनता बस तुमको हूँ .. मै मानता बस तुमको हू .तुम ही मेरी पहचान हो !

कैसे बताऊ मै तुम्हे …देवी हो तुम मेरे लिए .मेरे लिए भगवान हो .!

कैसे बताऊ मै तुम्हे … मेरे लिए तुम कौन हो !!!....




UMRA BHAR KA PASINA USKI
GOD ME SUKH JAYEGA,
HUMSAFAR KYA CHIJ HAI YE 
     BUDHAPE ME SAMJH AAYEGA,,!💓💓


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)